परमपिता ब्रह्मा ने पर्मात्मा एवं परंब्रह्म शिव की उपासना की थी। इस स्तोत्र को ब्रह्मा कृत माना जाता है।


नमस्ते भगवान रुद्र भास्करामित तेजसे|
नमो भवाय देवाय रसायाम्बुमयात्मने||

ब्रह्माजी बोले कि हे भगवान! हे रुद्र! आपका तेज अनगिनत सूर्यों के तेज सा है| रसरूप, जलमय विग्रहवाले हे भवदेव! आपको नमस्कार है|

शर्वाय क्षितिरूपाय नंदीसुरभये नमः|
ईशाय वसवे सुभ्यं नमः स्पर्शमयात्मने||

नंदी और सुरभि कामधेनु भी आपके ही प्रतिरूप हैं| पृथ्वी को धारण करनेवाले हे शर्वदेव! आपको नमस्कार है| हे वायुरुपधारी, वसुरुपधारी आपको नमस्कार है|

पशूनां पतये चैव पावकायातितेजसे|
भीमाय व्योम रूपाय शब्द मात्राय ते नमः||

अग्निरुप तेज व पशुपति रूपवाले हे देव! आपको नमस्कार है| शब्द तन्मात्रा से युक्त आकाश रूपवाले हे भीमदेव! आपको नमस्कार है|

उग्रायोग्रास्वरूपाय यजमानात्मने नमः|
महाशिवाय सोमाय नमस्त्वमृत मूर्तये||

  हे उग्ररूपधारी यजमान सदृश आपको नमस्कार है| सोमरूप अमृतमूर्ति हे महादेव! आपको नमस्कार है|

Tags: , , , , ,

This entry was posted on Sunday, December 6th, 2009 at 9:38 am and is filed under स्त्रोत्. You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0 feed. You can leave a response, or trackback from your own site.

2 comments so far

Mitesh vyas
 1 

My town has old shivalaya and it very old and need to modify/renovate.
So, we are trying to find how shivalaya build
what type of its structure, design etc.
If you have information so, please send
PDF file , Photos to help us for build new shiv
mandir
thanks

February 4th, 2010 at 3:56 pm
Mitesh vyas
 2 

I want to save this article in my PC but what font you use i dont know, I am thankful if you send the hindi font file you used in your website
thanks

February 4th, 2010 at 3:59 pm

Leave a reply

Name (*)
Mail (will not be published) (*)
URI
Comment